दक्षिणापथ। वेब सिरीज असुर 2 की शूटिंग शुरू की जा चुकी है। इस मल्टीस्टारर वेब सिरीज में अरशद वारसी, बरुन सोबती, अनुप्रिया गोयनका, ऋद्धि डोगरा, शारिब हाशमी, अमेय वाघ, पवन चोपड़ा, गौरव अरोड़ा, दीपक काजिर, विशेष बंसल, देव्यांश तापुरिया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में अरशद वारसी ने शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी।
और अब रिद्धि डोगरा ने ऑन सेट अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। तस्वीर में अमेय वाघ भी नजर आए। रिद्धि ने पोस्ट के जरिए अपनी उत्सुकता जाहिर की और से शूटिंग का हिस्सा बनने की जानकारी दी। पिछले साल सिरीज के पहले सीजन को रिलीज किया गया था। सिरीज की कहानी में पौराणिक कथाओं को आज के समय से जोड़कर दिखाया जा रहा है।
गौरव शुक्ला, विनय छावल और निरेन भट्ट ने सिरीज की कहानी लिखी हैं और ओनी सेन ने सिरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं। सिरीज को वूट पर रिलीज किया जाना है। पांच एपिसोड्स के साथ सिरीज़ के पहले सीजन को रिलीज किया गया था। देखना होगा सीजन 2 कितना खास होगा।
बता दें कि, रिद्धि डोगरा हाल ही में आल्ट बालाजी की सिरीज द् मैरिड वुमेन में नजर आई थी। जिसमे रिद्धि ने आस्था नाम का किरदार निभाया था। रिद्धि की पर्फोर्मेंस को सिरीज में खूब पसंद किया गया। रिद्धि के अलावा इस सिरीज में मोनिका डोगरा ने मुख्य भूमिका निभाया था। वहीं असुर सिरीज में भी रिद्धि की पर्फोर्मेंस फैंस को पसंद आई।

Related Articles