Tejasswi Prakash ने 3 दिन पहले ही मनाया बर्थडे

by sadmin
Spread the love

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की लोकप्रियता इन दिनों आसमान छू रही है। बिग बॉस 15 का खिताब अपने नाम करने के बाद तेजस्वी प्रकाश की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है। इस शो के बाद तो तेजस्वी प्रकाश के आगे ऑफर्स की झड़ी सी लग चुकी है। बता दें कि 10 जून को नागिन 6 एक्ट्रेस अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। बर्थडे से एक हफ्ते पहले ही तेजस्वी प्रकाश के फैन्स ने तैयारी करनी शुरू कर दी थी। बीते दिनों सेट पर वैनिटी वैन में उन्हें सरप्राइज मिला और अब फैन्स ने 3 दिन पहले ही उनका जन्मदिन मना डाला है। एक्ट्रेस ने अपने फैन्स के साथ खुशियां बांटी और हर किसी का दिल से शुक्रिया भी अदा किया। नागिन 6 के सेट पर तेजस्वी प्रकाश की कुछ फीमेल फैन्स पहुंचीं और उन्होंने अपनी पंसदीदा एक्ट्रेस को खूबसूरत सरप्राइज दिया। तेजस्वी प्रकाश को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ इन फीमेल फैन्स ने उन्हें ढेर सारे तोहफे दिए और उनके साथ कुछ क्वालिटी टाइम भी बिताया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!