प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज

by sadmin
Spread the love

पेरिस के बुल्गारी इवेंट में प्रियंका चोपड़ा काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। वह इस इवेंट में ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहनकर पहुंचीं और हमेशा की तरह प्रियंका चोपड़ा का किलर अंदाज वहां मौजूद सभी मेहमानों का अटेंश ले रहा था। मालूम हो कि इस मशहूर जूलरी ब्रांड के कुल चार ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनमें से एक भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हैं। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार की शाम को आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में रफल डिटेल्स वाला गाउन पहना हुआ था। प्रियंका चोपड़ा की इस गजब के आउटफिट में तस्वीरें और वीडियो फैन पेजों पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। एक्ट्रेस फैंस की तरफ फ्लाइंग किसेज दे रही हैं और उनकी मुस्कुराहट फैंस को सुकून देने के लिए काफी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!