22 दिसंबर से होगी प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत

by sadmin
Spread the love

लीग की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी जिसका पहला मुकाबला बैंगलुरु में खेला जाएगा। लीग में 12 टीमें भाग लेंगी जिनके बीच कई रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है। पीकेएल 2021 की खास बात यह है कि मैच के दौरान दर्शकों को मैदान पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस लीग का आयोजन दो साल के बाद हो रहा है।

प्रो कबड्डी लीग के आयोजन मशाल स्पोर्ट्स द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, खिलाड़ियों और हितधारकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दर्शकों के बिना टूर्नामेंट का आयोजन करवाने का फैसला किया गया है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते 2020 में इस लीग का आयोजन नहीं किया गया था। विज्ञप्ति में कहा गया, पीकेएल 2021 का आयोजन दर्शकों के बिना एक ही स्थान पर किया जाएगा जो पिछले सत्र के पारंपरिक स्वरूप से हटकर होगा, पीकेएल की वापसी भारत में आपसी संपर्क वाले इंडोर खेलों को फिर से शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

पीकेएल के आयोजकों ने मेजबान के लिए अहमदाबाद और जयपुर के बारे में विचार किया लेकिन बाद में बेंगलुरु को मेजबानी सौंपने का फैसला किया। कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बायो-बबल तैयार किया जाएगा।

प्रो कबड्डी लीग में 12 टीमें भाग लेंगी जिनमें बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली केसी, गुजराज जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुनेरी पलटन, तमिल थलाईवाज, तेलुगु टाइटन्स, यू मुम्बा, और यूपी योद्धा की टीमें शामिल हैं।

पीकेएल के आयुक्त और मशाल स्पोर्ट्स के सीईओ अनुपम गोस्वामी ने कहा, हमें इस बात की खुशी है कि प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के आयोजन की मेजबानी कर्नाटक करेगा, हम पीकेएल के आठवें सत्र को लेकर उत्सुक हैं, बेंगलुरु में बेंगलुरू में सुरक्षा के तमाम उपायों के साथ बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!