लग्जरी गाड़ियों और महंगे कपड़ों का शौक रखते हैं आर्यन खान

by sadmin

मुंबई| बॉलग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहेंगे। उन्हें क्रूज पर ड्रग्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। 24 साल के आर्यन खान को लेट नाइट पार्टी करना बेहद पसंद है। उनके इंस्टाग्राम पर आपको ऐसी कई तस्वीरें मिल जाएंगी जो उनके लाइफस्टाल को बयां करती हैं।पिता ने लगा दिया जोर फिर भी नहीं मिली जमानत
आर्यन की जमानत के लिए शाहरुख खान ने मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे को केस दिया लेकिन उनकी सभी दलीलें नाकाम साबित हुई। एनसीबी ने आर्यन खान सहित आठ लोगों को शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज में रेव पार्टी करते हुए हिरासत में लिया था। आर्यन खान के पास से 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस और MDMA की 22 गोलियां मिली हैं। साल के आर्यन ने लंदन के सेवन ऑक्स स्कूल से 12वीं पास की है। इससे पहले वे मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल में पढ़ रहे थे। आर्यन को 2020 में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन, स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स की डिग्री मिली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।आर्यन फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टारकिड हैं। अपने पिता की तरह वो भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आर्यन काफी स्टाइलिश और हैंडसम हैं। लड़कियों के बीच आर्यन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसी वजह से आर्यन का नाम कई लड़कियों से भी जुड़ चुका है।आर्यन खान को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके इंस्टाग्राम पर आपको ऐसी कई तस्वीरें मिल जाएंगी जो उनकी अमीरी का सबूत देती हैं। पिता शाहरुख खान की तरह ही आर्यन के पास लग्जरी गाड़ियां हैं। किंग शाहरुख खान के शहजादे आर्यन खान अक्सर गर्लफ्रेंड्स और पार्टीज को लेकर खबरों में रहते हैं।आर्यन के पास फरारी, बीएमडब्ल्यू आई 8 जैसी करोड़ों की कारें हैं। वे लाखों के कपड़े भी पहनते हैं। आर्यन ने एनसीबी की हिरासत में ही तीन बार अपना लुक बदल लिया। वे जब भी बाहर आए, अलग अलग लुक में दिखाई दिए।आर्यन खान ने बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू कर लिया है। उन्होंने फिल्म ‘द लॉयन किंग’ में उन्होंने सिंबा के रोल को अपनी आवाज दी थी। इसी फिल्म के लिए उनके पिता शाहरुख खान ने मुफासा के लिए आवाज दी थी। बीते दिनों उन्हें करण जौहर के स्टूडियो के बाहर देखा गया था।

Related Articles

Leave a Comment