रिया कपूर और उनके पति की पहली बार सामने आई शादी के बाद की फोटो

by sadmin
Spread the love

मुंबई। सोनम कपूर के बाद अब अभिनेता अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े प्रोड्यूसर और निर्देशक करण बूलानी से शादी कर ली है। इस शादी में शामिल हुए कई बड़े-बड़े सेलेब्रिटी गेस्टी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब रिया ने पहली बार अपने सोशल एकाउंट पर पति करण के साथ अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने बताया है कि डेटिंग से लेकर उनकी शादी तक का सफर कैसा रहा

शेयर की शादी की फोटो

रिया कपूर ने क पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो पति करण के साथ मंडप में बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं। रिया लाइट पिंक रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं, उसके साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत ज्वैलरी पेयर की है। वहीं करण ने भी मिलते-जुलते रंग की शेरवानी पहन रखी है। यहां देखें रिया और करण की ये तस्वीर-

जब रात 11 बजे निकलती थीं…

इस फोटो के शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा- ’12 साल बाद मुझे नर्वस और बेचैन नहीं होना चाहिए क्योंकि तुम मेरे बेस्ट फ्रेंड हो और बेहतरीन इंसान हो। लेकिन मैं रोई हूं, हिल गई हूं और पूरे वक्त मेरे अंदर हलचल चल रही थी क्योंकि मैं ये नहीं जानती थी कि ये अनुभव इस कदर खूबसूरत होगा। मैं हमेशा वो लड़की रहूंगी जो माता-पिता के सो जाने के बाद 11 बजे रात को जूहू जाती है। इस लम्हे तक भी मुझे ये एहसास नहीं था कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि हम ऐसा परिवार बनाएं जिसमें प्यार करने वाले कई लोग हों। मेरे हैं- करण बूलानी, अनिल कपूर, सुनीता कपूर, सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर’।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!