एक्ट्रेस सिधिका शर्मा करने जा रही है मूवी फुफ्फड़ जी से पंजाबी फिल्म में डेब्यू

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ। अभिनेत्री सिधिका शर्मा पॉलीवूड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है, डायरेक्टर पंकज बत्रा की फिल्म फुफ्फड़ जी से पंजाबी फिल्म में डेब्यू करेंगी जिसमे वो गुरनाम भुल्लर, बिन्नू धिल्लॉन ,और अलंकृता सहाई के साथ नजऱ आएँगी सिधिका शर्मा भले ही पंजाबी फिल्म से डेब्यू करेंगी लेकिन वो पंजाबी इंडस्ट्री में नई नहीं है, इससे पहले वो कई पंजाबी गानो में नजऱ आ चुकी है। अभिनेत्री सबसे पहले न जी न गाने में हार्डी संधू के साथ नजऱ आयी थी, जिसके बाद उन्होंने फुलकारी और हालही में ओमकार कपूर के साथ सौ सौ वरी में अपनी कमाल की अदायिकी से सभी के दिलों में घर कर चुकी है। दिल्ली की रहने वाली अभिनेत्री सिधिका खुद एक पंजाबी फॅमिली से है, और अपनी आने वाली मूवी को लेकर खफ़़ी उत्सुक है। अभिनेत्री अभी फि़लहाल चंडीगढ़ में अपनी डेब्यू फिल्म फुफ्फड़ जी की शूटिंग में व्यस्त है और बहुत ही जल्द वो रजत बक्शी की फिल्म वेलापन्ति से बॉलीवुड में भी डेब्यू करेंगी।

Related Articles

error: Content is protected !!