परिणीति ने इंस्टाग्राम पर ‎किया ऑ‎डियो ‎‎क्लिप, गाना गुनगुनाती आई नजर

by sadmin
Spread the love

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ऑडियो क्लिप को शेयर किया है। इस ‎क्लिप में वह गाने की धुन को गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। इस क्लिप के साथ उन्होंने लिखा‎ कि “मदद कीजिए! यह गाना मेरे दिमाग में बैठ गया है, लेकिन यह गाना है कौन सा। बस इतना पता है कि एक फीमेल सिंगर हैं, बिल्कुल नया गाना है और धुन सुकून पहुंचाने वाली है।” परिणीति आने वाले समय में “संदीप और पिंकी फरार” में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं। इस फिल्म में उनके विपरीत अर्जुन कपूर नजर आएंगे। इसक अलावा परिणीति फिल्म “द गर्ल ऑन द ट्रेन” का भी हिस्सा हैं। यह इसी नाम से बनी हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म का आधिकारिक हिंदी रुपांतरण है, जो साल 2005 में जारी पाउला हॉकिन्स के उपन्यास पर आधारित है। परिणीति को फिल्म ‘एनिमल’ में भी रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा, जो संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बन रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!