डायरेक्टर बी सुभाष की पत्नी का निधन

by sadmin
Spread the love

फिल्म निर्माता और लेखक बी सुभाष, मिथुन चक्रवर्ती स्टारर फिल्म डिस्को डांसर के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में बी सुभाष एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपने काम से अपनी पहचान तो बना ली, लेकिन फिर वह गुमनामी के अंधेरे में चले गए। बी सुभाष के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मश्हूर फिल्म निर्माता की पत्नी तिलोत्तिम्मा का सोमवार रात निधन हो गया। वह पिछले छह साल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।फिल्म निर्माता और लेखक बी सुभाष की पत्नी का पिछले पांच साल से ‘मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल’ में हो रहा था। पिछले दिनों खबर आई थी बी सुभाष आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और वह पाई-पाई के मोहताज हो गए थे। छह साल पहले डॉक्टर ने बता दिया था कि उनकी पत्नी को फेफड़े और किडनी की गंभीर बीमारी है। लेकिन पिछले तीन साल से उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही थी।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!