जान्हवी को रिक्शा चलाते देख चौंक गए पंजाब के लोग

by sadmin
Spread the love

साल 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘कोलामावू कोकिला’ की जो हिंदी रीमेक फिल्म ‘गुड लक जेरी’ के नाम से बनी है। उसकी ओरिजनल में जान्हवी वाला किरदार नयनतारा ने निभाया है। जी हां, वही नयनतारा जो जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में दिखने वाली हैं। फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग पंजाब में पिछले साल मकर संक्रांति के तीन दिन पहले शुरू हुई थी। उन दिनों कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा उबाल पर था, और इसके चलते शूटिंग में भी कई बार दिक्कतें हुईं। जिन इलाकों में फिल्म की शूटिंग हो रही थी, वहां बड़ी गाड़ियों से पहुंचना मुश्किल था लिहाजा जान्हवी को लोकेशन तक आने जाने के लिए बैटरी वाले रिक्शा को इस्तेमाल करना होता था। और, इस रिक्शा को लेकर ही एक दिन जान्हवी का मन डोल गया।जिस गांव में फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग हो रही थी, वहां के लोग एक दिन एक खूबसूरत सी लड़की को रिक्शा चलाते देखकर हैरान रह गए। दरअसल उस दिन जान्हवी का मन हुआ कि वह खुद रिक्शा चलाए। पहले तो टीम के लोगों ने उन्हें रिक्शा चलाने से मना किया, लेकिन जान्हवी कपूर कहां मानने वाली थी, वह अपनी धुन की पक्की हैं। एक बार जो ठान लिया वह करके ही छोड़ती हैं। रिक्शा वाले से रिक्वेस्ट करके जान्हवी कपूर ने रिक्शे वाले से रिक्शा मांग लिया। रिक्शा वाला भी जानता था कि आज उसके रिक्शे की खैर नहीं है, लेकिन उसने थोड़ा ना नुकुर करने के बाद जान्हवी को रिक्शा दे दिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!