शहनाज गिल का दिखा अजीब मूड

by sadmin
Spread the love

शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग कर रही हैं। वह मुंबई एयरपोर्ट पर शूट के बाद लौटीं तो पोज देने से बचती रहीं। पहले तो उन्होंने हूडी और मास्क से अपना चेहरा छिपाया। जब लोग और पैप्स उनके फोटो खींचने लगे तो शहनाज गिल ने दौड़ लगा दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अजीब से वीडियो क्लिप्स शेयर किए हैं जिनमें वह एयरपोर्ट पर बच्चों की तरह गोल-गोल घूमती दिख रही हैं। शहनाज के फैन्स को उनके ये वीडियोज पसंद आ रहे हैं।शहनाज गिल मूडी हैं, यह बात बिग बॉस 13 में सबको पता चल चुकी है। वह जैसी हैं वैसी दिखती हैं, उनकी यही बात फैन्स को पसंद आती है। शहनाज गिल का रीसेंट वीडियो  काफी वायरल हो रहा है। इसमें उनका मिजाज कुछ अजीब दिख रहा है। शहनाज राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर आईं। उन्होंने लूज फिट डेनिम पैंट्स के साथ पिंक हूडी पहन रखा था। शहनाज ने कैमरे देखते ही सिर झुका लिया। कैमरामैन जब बोले शहनाजजी दिख रहे हो आप तो भी शहनाज कुछ बोलीं नहीं। फिर अचानक दौड़ लगा दी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!