फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर उत्साहित हैं कार्तिक आर्यन

by sadmin
Spread the love

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 20 मई को रिलीज हो चुकी इस फिल्म का जादू अब भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में फैंस ने कार्तिक आर्यन के काम को खूब पसंद किया, तो साथ ही कियारा आडवाणी संग उनकी जोड़ी ने सबका दिल छू लिया। इतना ही नहीं, फिल्म के ओटीटी पर रिलीज की घोषणा के बाद तो लोगों में इसके प्रति और दिलचस्पी बढ़ गई है। भूल भुलैया 2 नेटफ्लिक्स पर 19 जून से ऑनलाइन स्ट्रीम हो रही है। वहीं, ओटीटी रिलीज को लेकर कार्तिक आर्यन भी काफी उत्साहित हैं।

ओटीटी रिलीज को लेकर कार्तिक आर्यन का कहना है, ‘भूल भुलैया 2 का अब तक का सफर शानदार रहा है। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि यह अब नेटफ्लिक्स पर भी दस्तक दे रही है। नेटफ्लिक्स के साथ हम दुनियाभर के दर्शकों और प्रशंसकों का मनोरंजन जारी रखेंगे।’ वहीं टी-सीरिज के डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार का कहना है कि बॉक्स ऑफिर पर राज करने के बाद हम बहुत खुश हैं कि भूल भुलैया 2 नेटफ्लिक्स पर भी आ रही है। अब यह सीमाओं के पार भी दर्शकों का मनोरंजन कर पाएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!