बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल ‘नो एंट्री में एंट्री’ बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में सलमान खान का डबल रोल होगा।’नो एंट्री में एंट्री’ में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान भी नजर आएंगे। सलमान खान ‘नो एंट्री में एंट्री’ को सुपरहिट बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए सलमान खान फिल्म की कास्ट पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म नो एंट्री में एंट्री में सलमान खान 10 हसीनाओं के साथ रोमांस करने वाले हैं।नो एंट्री में एंट्री में कृति सेनॉन, दिशा पटानी, पूजा हेगड़े, रश्मिका मंदाना, कियारा आडवाणी, वाणी कपूर, मौनी रॉय, कृति खरबंदा, इलियाना डक्रिूज जैसी 9 हसीनाओं का नाम इस फिल्म के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि अब तक किसका नाम फाइनल हुआ है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। सलमान खान इन दिनों अपने कई अपकमिंग फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। ‘टाइगर 3’ के बाद वह ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में व्यस्त हैं।
121
previous post
