राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने केंद्रीय मंत्रियों को भेजा लीगल नोटिस

by sadmin
Spread the love

जबलपुर । कांग्रेस के टिकट पर पिछले दिनों निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के मामले में कुछ केंद्रीय मंत्रियों को लीगल नोटिस भेजा है।उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व कानून मंत्री किरण रिजजू को भेजे नोटिस में कहा है कि केंद्र सरकार ईडी को हथियार बनाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बेवजह परेशान कर रही है। ईडी द्वारा मीडिया में निरंतर गलत जानकारी देकर राहुल की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि ईडी को भाजपा अपना उपकरण बनाकर विपक्षी दलों को टारगेट करना बंद करे। लोकतंत्र के लिए यह आवश्यक है। न्यायपालिका के निर्णय से पूर्व इस तरह किसी बड़े नेता को कठघरे में खड़ा करना अनुचित है।ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी लंबी पूछताछ की। ईडी ने कांग्रेस नेता को फिर गुरुवार को बुलाया था, लेकिन उन्होंने आने में असमर्थता जताते हुए एक दिन की छूट मांगी, जिसके बाद एजेंसी ने उनसे शुक्रवार को आने को कहा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!