इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया हुई रवाना

by sadmin
Spread the love

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब भारतीय टीम टी20 सीरीज का चौथा और पांचवां मैच खेलने की तैयारी में होगी तो एक टीम इंग्लैंड के दौरे पर रहेगी। अगले महीने बर्मिघम में होने वाले सीरीज के पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया गुरुवार सुबह इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। फिलहाल रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह के अलावा आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और केएस भारत इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं बाकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे आखिरी टी20 के बाद रवाना होगी।इंग्लैंड दौरे पर दो भारतीय टीमें जाएंगी। एक टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी तो दूसरी टीम आयरलैंड के विरुद्ध टी-20 मैचों में उतरेगी। पंत को छोड़कर सभी खिलाड़ी एक से पांच जुलाई तक चलने वाले टेस्ट के लिए रवाना हो जाएंगे जिसमें अनुभवी खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह और मुहम्मद शमी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!