करणवीर बोहरा के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

by sadmin
Spread the love

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी तजिंदर सिद्धू यानी टीजे सिद्धू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेता ने 40 वर्षीय महिला से 1.99 करोड़ रुपये लेकर 2.5 फीसदी ब्याज पर पैसे लौटाने का वादा किया था। लेकिन अभिनेता ने अब तक केवल 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ही वापस की है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने राशि मांगी तो बोहरा और उसकी पत्नी तजिंदर सिद्धू ने ठीक से जवाब नहीं दिया और उसे गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद झांसा देकर ठगी करने के आरोप में अभिनेता मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं ओशिवारा पुलिस स्टेशन का कहना है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है और वह जल्द ही सभी आरोपियों का बयान दर्ज करेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!