सलमान खान को धमकी मिलते ही पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बीते रविवार को ही जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले के तेजी पकड़ते ही मुंबई पुलिस ने दबंग खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र गृह मंत्रालय की ओर से यह फैसला लिया गया है। बता दें कि बीते रविवार को सलमान खान के पिता को एक धमकी भरा लेटर मिला। इस लेटर में साफ-साफ तरीके से सलीम खान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेटर में पंजाब के जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी जिक्र किया गया है। इसमें लिखा हुआ है कि उनके जैसे ही सलमान खान को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। लेटर सामने आते ही महाराष्ट्र गृह मंत्रालय ने अपना फैसला सुनाया और कुछ देर में  ही मुंबई पुलिस सलमान खान के घर पहुंची है।

दरअसल बीते रविवार को हमेशा की तरह सलीम खान टहलने निकले थे। अमूनन जिस बेंच पर वह बैठा करते हैं। वहीं पर उन्हें यह धमकी भरा लेटर मिला। लेटर में लिखा हुआ था कि उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को मूसेवाला की तरह ही मार डाला जाएगा। बता दें कि लेटर मिलते वक्त सलमान खान दुबई में थे। यहां पर आईफा 2022 का आयोजन किया गया था और सलमान समेत बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बने हैं। सलीम खान ने बिना देरी किए ही मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस की ओर से तुरंत अज्ञात शख्स  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!