शाहरुख खान को अलग लुक में देख फैंस हुए खुश

by sadmin
Spread the love

सुपरस्टार शाहरुख खान पिछले कई दिनों से मीडिया, पैपराजी से बचते हुए दिख रहे थे। फैंस किंग खान की एक झलक पाने के लिए तरस गए थे। लेकिन अब मुंबई में पैपराजी ने शाहरुख खान के लेटेस्ट लुक को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में शाहरुख का हैंडसम लुक दिख रहा है शाहरुख खान की झलक पाकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। शाहरुख खान ने दो फिल्मों का ऐलान किया है। पहले उनकी फिल्म पठान रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर जॉन अब्राहम साथ होंगे। इसके बाद एक्टर फिल्म डंकी रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ दिखेंगे और इसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!