सीएम पिनाराई विजयन पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे नेता सुधाकरन

by sadmin
Spread the love

केरल के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के. सुधाकरन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पलारीवट्टोम पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  के सुधाकरन के खिलाफ मामला डीवाईएफआई के नेता वीनू विंसेंट की शिकायत पर दर्ज किया। के सुधाकरन ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजय को ‘चेन से टूटा कुत्ता’ बताया था।के. सुधाकरन को पिछले साल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह कई बार विवादों में फंस चुके हैं। मार्च में ही उन्होंने इडुक्की में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया  के एक कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी अपने पार्टी के एक नेता का बचाव किया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!