राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कुश्ती टीम में बजरंग पूनिया,रवि दहिया और दो अन्य पहलवानों का हुआ चयन

by sadmin
Spread the love

अनुभवी पहलवान बजरंग पूनिया को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कुश्ती की टीम में चुना गया है। उनके अलावा रवि कुमार दहिया के साथ-साथ दो अन्य पहलवानों के नाम पर भी मुहर लगी है। 97 भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले सत्यव्रत कादियां और 74 किलो में यूपी के गौरव बालियान समेत नर सिंह यादव को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली में हुए चयन ट्रायल का आयोजन हुआ।इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 18 जुलाई से आठ अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में होना है। पिछली बार 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था। उसने सबसे ज्यादा पांच स्वर्ण अपने नाम किए थे। भारत को तीन रजत और चार कांस्य भी मिले थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!