MP के साहिल KBC शो पर कुछ देर में; एक्ट्रेस तापसी ने कहा- मुझे छोले भटूरे पसंद, साथ खाएंगे साहिल..

by sadmin
Spread the love

सागर  कौन बनेगा करोड़पति टीवी शो में छात्र साहिल आदित्य अहिरवार 7 करोड़ जीत पाएंगे या नहीं। इससे पर्दा तो आज रात को उठेगा, लेकिन अभिनेत्री तापसी पन्नू ने ट्वीट कर साहिल को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने साथ में छोले-भटूरे खाने की भी बात कही है। हॉट सीट पर पहुंचे साहिल ने अब तक 15वें सवाल का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। बिग बी उनसे 16वां यानी 7 करोड़ रुपए का प्रश्न पूछेंगे।

साहिल डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में बीए का छात्र है। पता चला है कि केबीसी की एक टीम पिछले सप्ताह सागर विश्वविद्यालय आई थी। यहां साहिल के साथ भी शूट किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस शो में साहिल के साथ टीवी स्क्रीन पर सागर विश्वविद्यालय भी दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि केबीसी के इस सीजन में हॉट सीट तक पहुंचने वाले साहिल सागर के दूसरे खिलाड़ी हैं, इससे पहले उपनिरीक्षक निमिषा ने हॉट सीट पर बैठकर 3.20 लाख रुपए जीते थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!