भाजपा के कई नेता कांग्रेस के सम्पर्क में, राठौर की रणनीति से बीजेपी परेशान : दीपक शर्मा

by sadmin
Spread the love

धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की चुनावी रणनीति से सत्तारूढ़ भाजपा इस कदर परेशान है कि गोदी मीडिया का सहारा लेकर प्रायोजित षड्यंत्रकारी खबरें लगाई जा रही हैं। यह सब भाजपा की हड़बड़ाहट के सिवा कुछ नहीं है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कहां जा रहे हैं। किससे मिल रहे हैं। किन किन वरिष्ठ कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा कर चुनावों के लिए सक्रिय कर रहे हैं। यह सब जानकारी गोदी मीडिया या विपक्ष को देना आवश्यक नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा क्योंकि प्रदेशाध्यक्ष की रणनीति से विपक्ष बैकफुट पर जा रहा है और दिन प्रतिदिन कांग्रेस चारों सीटों पर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है इसी लिए कांग्रेस को रोकने के लिए अनावश्यक विवाद खड़े करने की कोशिश हो रही है। दीपक शर्मा ने खुलासा किया कि भाजपा के बड़े नेता कुल्लू, मंडी, फतहपुर और कोटखाई में कांग्रेस के सम्पर्क में हैं।
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की रणनीति ने भाजपा को परेशान कर रखा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चाहती है कि कांग्रेस के हर नेता के दौरे का विस्तृत विवरण और गतिविधियों की जानकारी उन्हें उपलब्ध रहे तो यह सम्भव नहीं है। कांग्रेस पार्टी को किस तरह आगे बढ़ना है इसका फ़ैसला कांग्रेस के विरोधी नहीं करेंगे। दीपक शर्मा ने कहा कि जिस तरह से प्रायोजित षड्यंत्र और खबरें प्लांट करके कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बदनाम करने का अभियान भाजपा ने शुरू किया है उससे साफ झलकता है कि भाजपा बैकफुट पर है और चारों उपचुनाव हार रही है।
दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा इन उपचुनावों में महंगाई, बेरोजगारी जैसे जनता के ज्वलन्त प्रश्नों का जबाब देने से बच रही है। जनाक्रोश को देखते हुए गैरज़रूरी मुद्दों को हवा देकर चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है। लेकिन भाजपा अपने षड्यंत्रकारी मंसूबों में कामयाब नहीं होगी। जनता भाजपा को ज़मीन सुंघाने का मन बना चुकी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!