कोकोनट क्रश को चेहरे पर लगाने से पुराने दाग-धब्बे भी हो जाते हैं ठीक

by sadmin
Spread the love

स्वास्थ्य / नारियल पानी के फायदे तो आप सभी जानते होंगे लेकिन क्या आपने कभी नारियल क्रश ट्राई किया है? अगर नहीं, तो सप्ताह में एक बार कोकोनट क्रश का सेवन जरूर करें। नारियल क्रश यानी नारियल पानी में मलाई मिलाकर पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। स्किन प्रॉब्लम्स में भी कोकोनट क्रश का इस्तेमाल किया जाता है।
कोकोनट क्रश के फायदे 
-नारियल क्रश में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
-ताजे हरे कच्चे नारियल में 90 प्रतिशत पानी रहता है लेकिन इस नारियल की मलाई सबसे पौष्टिक अवस्था में होती है। नारियल क्रश पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
-ताजे नारियल की 11 औंस मलाई में केवल 65 कैलोरी है पर फिर भी यह पोषकता से भरपूर होता है। नारियल क्रश कितनी ही मात्रा में लिया जाए पर यह आपको मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान करता है।
-नारियल क्रश में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर में पानी की कमी की समस्या दूर होती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
-नारियल क्रश आस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।
-नारियल के क्रश में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पुराने से पुराने दाग-धब्बे भी ठीक हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!