ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ पेरिस में वक्त बिता रहे

by sadmin
Spread the love

ऐश्वर्या राय इन दिनों पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पेरिस में हैं। वह वहां पेरिस फैशन वीक 2021 में हिस्सा लेने के पहुंचीं। रविवार को उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस में रैंप वॉक किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। हालांकि अभी तक खुद ऐक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की है। इस बीच अभिषेक बच्चन ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है और जिसमें रात में Eiffel Tower का खूबसूरत नजारा दिख रहा है।

दो साल बाद विदेश पहुंचीं
वीडियो को पोस्ट करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा- ‘जब पेरिस चमकता है।‘ बैकग्राउंड में गाना La Vie en Rose बज रहा है। करीब दो साल बाद ऐश्वर्या राय विदेश गई हैं। कोरोना काल को देखते हुए उन्होंने बहुत एहतियात बरती और मुंबई में ही रहीं।

एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट
बीते हफ्ते अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिषेक ट्रैक सूट में थे और ऐश्वर्या ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। वहीं उनकी बेटी आराध्या पिंक स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्राउजर में देखी गईं।

ऐश्वर्या राय एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वह मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में नजर आएंगी। ऐश्वर्या के अलावा इसमें प्रकाश राज, विक्रम, तृषा, जयम रवि, कार्ति, प्रभु, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला सहित अन्य कलाकार हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई। यह 2022 की गर्मियों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!