फीफा ने अपने खिलाड़ियों को उत्पीड़न से बचाने कार्यक्रम शुरू किया

by sadmin
Spread the love

जिनेवा । विश्व फुटबॉल की शीर्ष संस्था (फीफा) ने अपने खिलाड़ियों को उत्पीड़न से बचाने के लिये एक कार्यक्रम शुरू किया है। फीफा ने दुनिया भर में अपने सदस्य संघों को जागरूक करने के साथ ही यह बात ही है। फीफा ने अपने 211 सदस्य संघों के खिलाड़ी सुरक्षा अधिकारियों के लिये पांच खंड का ‘फीफा गार्डियंस सेफगार्डिंग इन स्पोटर्स डिप्लोमा’ शुरू किया है। फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफानटिनो ने अपने एक बयान में कहा ,‘‘ जो भी फुटबॉल या कोई भी खेल खेलता है, उसे सुरक्षित और सहयोगात्मक माहौल की जरूरत होती है। फीफा गार्डियंस कार्यक्रम का लक्ष्य ऐसा ही माहौल बनाना है।’’ गौरतलब है कि हाल ही में हैती में खिलाड़ियों के सुनियोजित यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आये थे। उसके बाद फीफा की नैतिकता समिति ने इस महीने की शुरूआत में ही कहा था कि हैती फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष युवेस जीन बर्ट को खिलाड़ियों के उत्पीड़न के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!