महिला हॉकी टीम लगातार दूसरा ओलंपिक खेलेगी

by sadmin
Spread the love

बेंगलुरु । भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में भाग लेगी। भारतीय टीम की अनुभवी गोलकीपर रजनी एतिमार्पू के अनुसार अगर आगामी टोक्यो ओलंपिक में अगर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करती है तो खेल की ओर महिलाओं का रुझान बढ़ेगा। रानी के नेतृत्व वाली टीम ने साल 2019 में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर जीतकर लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों के लिए प्रवेश हासिल किया है। 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं रजनी ने कहा, टोक्यो ओलंपिक खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने से निश्चित रूप से खेल की ओर रुचि बढ़ेगी और यह निश्चित रूप से अधिक महिलाओं को हॉकी खेलने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस खिलाड़ी ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न पुरस्कारों के माध्यम से जो सफलता हासिल की है, उससे खेल में महिलाओं की भागीदारी पहले ही बढ़ गई है और आने वाले समय में इसे भी एक बेहतर करियर विकल्प माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!