देश शर्मसार है, ये बड़ी घटना का रिहर्सल:

by sadmin
Spread the love

देश शर्मसार है, ये बड़ी घटना का रिहर्सल:गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में कुछ लोग संभावनाओं पर आंदोलन करवा रहे हैं, मुद्दा विहीन कांग्रेस दूसरे के ललना को पलना में झूला रही है

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जबलपुर प्रवास पर पहुंचे।

एमपी में किसान का बेटा सीएम, यहां किसान हितैषी योजनाएं, इस कारण यहां आंदोलन नहीं सफल होगा
उपाध्यक्ष का पद अपने पास रखने की परंपरा कांग्रेस ने तोड़ी है, बीजेपी बरकरार रखेगी नई परंपरा

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। बोले कि यह शर्मनाक है। देश की आन-बान-शान पर हमला है। यह देश प्रेमी और किसान की हरकत नहीं हो सकती है। यह किसी बड़ी साजिश का रिहर्सल था। मुद्दा विहीन विपक्ष दूसरे के आंदोलन में अवसर तलाश रहा है। दूसरे के ललना को पलना में झुलाना कांग्रेस की आदत बनती जा रही है। एमपी में किसान का बेटा सीएम है। यहां किसान हितैषी योजनाएं संचालित है। ऐसे में यहां कोई आंदोलन सफल होने वाला नहीं है। उपाध्यक्ष पद अपने पास रखने की परंपरा कांग्रेस ने शुरू की है, जिसे बीजेपी भी अब बरकार रखेगी।
कृषि कानून में काला क्या है, विपक्ष आज तक नहीं बता पाया
गृहमंत्री बुधवार को जबलपुर प्रवास पर थे। उन्होंने कहा कि यहां भ्रम के द्वारा निर्मित आंदोलन चलाए जा रहे हैं। कृषि कानून को काला कानून बताने वाले आज तक नहीं बता पाए कि इसमें काला क्या है। संभावनाओं पर आंदोलन हो रहे हैं। पहले सीएए-एनआरसी में भी टुकड़े गैंग ऐसा कर चुकी है। अब कृषि कानून पर भी ऐसा किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर पर जो कुछ हुआ, उससे देश शर्मसार है। किसान आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है।

क्राइम मीटिंग के लिए सर्किट हाउस से निकलते हुए गृहमंत्री

शराब दुकानों के पक्ष में दिया बयान

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है। चाहे भू-माफिया हों, रेत माफिया या फिर शराब माफिया। किसी भी माफिया को सरकार छोड़ने के मूड में अब नहीं है। गृहमंत्री ने प्रदेश में और शराब की दुकानें खोलने की मांग दोहराई। बोले कि अधिक दुकानें खोलकर ही उज्जैन और मुरैना जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है। पूर्व सीएम उमा भारती द्वारा शराबबंदी की मांग उठाए जाने पर कहा कि मैं पहले ही अपनी बात रख चुका हूं, बाकियों ने अपनी मांग रखी है। फैसला लेने का अधिकार मुख्यमंत्री का है।
विधानसभा उपाध्यक्ष पद अपने पास रखने की परंपरा कांग्रेस ने तोड़ी है
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद देने की परंपरा तोड़ी है। ऐसे में अब कांग्रेस को उपाध्यक्ष पद देने का कोई औचित्य ही नहीं है और ना ही इसका कोई सार है। पुलिस कंट्रोल रूम में क्राइम समीक्षा के बाद गृहमंत्री बीजेपी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात के दौरान अनौपचारिक बातचीत में उक्त बातें कही। यहां से वे गोसलपुर नए थाना भवन के लोकार्पण के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!