उम्र में 14 से बड़े ब्वॉयफ्रेंड राहुल देव को लेकर मुग्धा ने खुलकर की बात

by sadmin
Spread the love

मॉडल, अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में राहुल देव और अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है। उनका मानना है कि, प्यार में उम्र मायने नहीं रखती।

बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे काफी समय से राहुल देव के साथ रिलेशनशिप में हैं। 2013 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, दोनों साथ में काफी खुश हैं। दोनों की उम्र में लगभग 14 साल का अंतर है, लेकिन मुग्धा का मानना है कि एज तो सिर्फ एक नंबर है और रिलेशनशिप में सिर्फ प्यार मायने रखता है न कि उम्र। हाल ही में एक इंटरव्यू में मुग्धा ने राहुल और उनके एज गैप पर बातें की हैं, इस पर उन्होंने अपने विचार रखे हैं।

मुग्धा ने किया खुलासा:

हाल ही में Zoom Digital के साथ बातचीत में अभिनेत्री मुग्धा ने कहा, आप इसे उम्र के हिसाब से तय न करें। मैं इसे इस तरह से बिल्कुल भी नहीं देखती। हम शॉपिंग नहीं करने जा रहे हैं, जैसे कि रेड बैग चाहिए। आप बस जानते हैं कि, आप प्यार में पड़ गए हैं और आपका एहसास है कि ये सारी चीजें इसी के साथ आती हैं।” वहीं एक इंटरव्यू में राहुल देव ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि, “हम दोनों मैं 14 साल का अंतर है।” राहुल देव आगे बताते हैं कि, “मुझे शुरु-शुरु में बहुत परेशानी होती थी, लेकिन मैं इस रिलेशनशिप को काफी अलग तरीके सोचा और अपने आप से कहा कि मेरे मां-बाप के बीच भी 10 साल का अंतर था।”

बता दें कि, अभिनेत्री मुग्धा गोडसे और राहुल देव की पहली मुलाकात एक शादी के दौरान हुई थी। ये दोनों एक कॉमन दोस्त की शादी में गए थे, जहां इनके बीच बातचीत शुरू हुई। राहुल देव और मुग्धा गोडसे के बीच जल्द ही प्यार हो गया। इन दोनों को ने लगभग 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। राहुल देव और मुग्धा गोडसे ने साल 2015 में इस बात का आधिकारिक ऐलान किया कि दोनों रिलेशन में हैं।

वहीं अगर बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा के करियर की बात करे, तो मुग्धा ने साल 2008 की फिल्म फैशन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा ‘जेल’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘बेजुबान इश्क’ जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग से मुग्धा ने लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है। हालांकि, मुग्धा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं। वहीं, राहुल चैम्पियन, अशोका और एनटॉप हिल जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!