क्रिकेट के बल्ले के साथ पोज देती नजर आईं प्रीति जिंटा

by sadmin
Spread the love

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपना एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह क्रिकेट के बल्ले के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा ‎कि “यह निश्चित रूप से नई शुरुआत का वर्ष है। बहुत सारी रोमांचक और दिलचस्प खबरें आ रही हैं। कोई भी अनुमान लगा सकता है। लोग देखें इस स्थान को और .. तब तक अनुमान लगाते रहें।”उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, नेटिजेंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि अभिनेत्री किस नई शुरुआत का जिक्र कर रही है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है ‎कि प्रीति बॉलीवुड में वापसी का इशारा कर रही हैं। वहीं अन्य नेटिजेंस को लगता है कि वह अपनी इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बारे में एक घोषणा करने वाली हैं, या शायद वह एक महिला आईपीएल टीम बनाने की योजना बना रही हैं। वहीं, प्री‎ति को फोटो में बल्ला पकड़े हुए देख एक यूजर्स ने अनुमान लगाया कि प्रीति भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकती है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!