रजित और नीना फिर एक साथ

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता रजित कपूर और नीना गुप्ता एक बार ‎फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। पुशान कृपलानी की फिल्म ‘गोल्डफिश’ में तीसरी बार दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं। अपने प्रभावशाली अभिनय से जाने जाने वाले दोनो एक्टर 1992 में पहली बार श्याम बेनेगल की फिल्म “सूरज का सातवा घोड़ा” में साथ काम किया। इसके बाद 2015 की फिल्म द थ्रेशोल्ड में 23 साल बाद एक साथ नजर आए थे। इस बारे में रजित ने कहा ‎कि “नीना और मेरे बीच विश्वास अभी भी बना हुआ है। इतने लंबे समय के बाद एक बाद फिर साथ मिलकर कुछ अच्छा बनाएंगे। द थ्रेशोल्ड की यात्रा ने हमें और करीब ला दिया, भले ही हम एक साथ महीनों तक एक-दूसरे से बात न करें, पर जब भी बात करते हैं, तो वहीं से शुरू करते हैं, जहां छोड़ी थी।’ कहा जा रहा है ‎कि ‎फिल्म ‘गोल्डफिश’ में दोनों एक-दूसरे में फिर से करीबी बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!