सोनम कपूर बेबीमून वेकेशन से लौटी

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं और इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी का भरपूर लुत्फ उठा रही हैं। इस वक्त सोनम कपूर अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त पति आनंद आहूजा संग बिता रही हैं। बीते दिनों ही सोनम कपूर पति संग बेबीमून वेकेशन पर गई थी और घर वापस आते ही उन्होंने अपना एक क्यूट वीडियो शेयर कर डाला है। इस वीडियो में सोनम कपूर का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा है। वीडियो में आगे आनंद आहूजा उन पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। बता दें कि 9 जून को सोनम कपूर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं और इससे पहले ही वह बेबीमून से वापस लौट आई हैं।

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का लेटेस्ट वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस स्पोर्ट्स आउटफिट और सफेद शर्ट में दिख रही हैं। आनंद आहूजा के साथ वह सड़कों पर चिल करती हुई दिख रही है। दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। नए वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘घर लौट चुके हैं…बर्थडे वीक शुरू हो चुका है।’ सोनम कपूर को इस पोस्ट के लिए फैन्स से भरपूर प्यार मिल रहा है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 86 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!