आर्यन खान को जमानत मिलने पर खुश हुईं सुहाना खान

by sadmin

बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में बीते दिन जमानत मिल गई है। आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद उनके परिवार के साथ ही उनके फैंस के बीच भी खुशी का माहौल है। खासकर शाह रुख खान के फैंस को अभिनेता के लिए खुशी हो रही है। इसी बीच आर्यन खान की बहन सुहाना खान ने भी भाई के रिहा होने पर खुशी जाहिर की है।

सुहाना खान वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों से आर्यन खान के जे में होने की वजह से सुहाना खान ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन भाई को जमानत मिलने के बाद सुहाना खान ने भी इस बात की खुशी जताई है। सुहाना ने आर्यन की जमानत के बाद एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।सुहाना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। ये चार अलग- अलग तस्वीरों का कोलाज है। जिसमें शाह रुख खान, सुहाना खान और आर्यन खान तीनों साथ नजर आ रहे हैं। ये आर्यन और सुहाना के बचपन की तस्वीर है। इस फोटो कोलाज तो शेयर करते हुए सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा, ‘आई लव यू’। इसके साथ उन्होंने हार्टशेप ईमोजी भी बनाई है।

वहीं आर्यन खान की कजिन आलिया छिबा ने भी आर्यन खान की तस्वीर शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। आलिया छिबा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आर्यन खान, सुहाना खान, आलिया छिबा और उनके भाई भी नजर आ रहे हैं। ये इन चारों कजिन्स के बचपन की तस्वीर है। जिसमें चारों ही बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘बहुत- बहुत सारा प्यार।’

गौरतलब है कि आर्यन खान बीते करीब 26 दिनों से जे में बंद थे। आर्यन खान को 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज में ड्रग्स पार्टी करते हुए पकड़ा गया था। जिसके बाद से ही आर्यन खान उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा जेल में बंद थे। आर्यन को जमानत दिलाने की भी लगातार कोशिश करवाई जा रही थी। हालांकि अब 28 अक्टूबर को आर्यन को जमानत मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Comment