बड़े अच्छे लगते हैं 2 में उम्रदराज महिला की भूमिका निभा सकती हैं दिव्यांका त्रिपाठी

by sadmin
Spread the love

दक्षिणापथ। पिछले काफी समय से धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा सीजन सुर्खियों में है। जब से दिव्यांका त्रिपाठी का नाम इससे जुडा है, धारावाहिक को लेकर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो गया है। आए दिन इससे जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है। अब इसमें दिव्यांका के किरदार को लेकर खुलासा हुआ है। चर्चा है कि वह शो में एक उम्रदराज महिला का किरदार निभाने वाली हैं। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।
रिपोर्टों के मुताबिक दिव्यांका बड़े अच्छे लगते हैं 2 में एक उम्रदराज महिला की भूमिका में दिखेंगी। वह अपने से कम उम्र के अभिनेता के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। दिव्यांका के साथ शो मे किस अभिनेता को कास्ट किया गया है, फिलहाल इस पर निर्माताओं की मुहर नहीं लगी है। खबर है कि उनके साथ करण पटेल नजर आ सकते हैं। धारावाहिक ये है मोहब्ब्तें में करण के साथ दिव्यांका की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।
कुछ दिनों पहले यह चर्चा जारों पर थी कि शो के लिए अभिनेता नकुल मेहता से संपर्क किया गया है। कहा जा रहा था कि नकुल से निर्माताओं की बातचीत पूरी हो चुकी है। नकुल ने भी शो में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन इस खबर की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। अगर बात बन जाती है तो यह पहला मौका होगा, जब दिव्यांका और नुकल पर्दे पर साथ नजर आएंगे।
टीवी के लोकप्रिय और सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले धारावाहिकों की जब बात होती है तो बड़े अच्छे लगते हैं का नाम जरूर शामिल होता है। एकता कपूर के इस सीरियल की कहानी दीपिका बाजपेयी ने बेहद खूबसूरती से लिखी थी, वहीं, अभिनेता राम कपूर और साक्षी तंवर की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। 30 मई, 2011 से लेकर 19 जुलाई, 2014 यानी लंबे समय तक इस सीरियल ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था।
दिव्यांका जल्द ही फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आएंगी। जून में इस स्टंट शो का नया प्रोमो जारी हुआ था, जिसमें दिव्यांका का खतरनाक रूप देखने को मिला था। इस प्रोमो में वह एक मगरमच्छ को गोद में लेकर लोरी सुनाती दिख रही थीं। दिव्यांका की दिलेरी देख बाकी प्रतियोगियों की हालत खराब हो गई थी। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इस पर कहा था, दिव्यांका निडर हैं। उन्होंने अपनी बहादुरी से सबको हैरान कर दिया।

Related Articles

error: Content is protected !!