दक्षिणापथ। आज इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खूबसूरती के चर्चे पूरे भारत में है लेकिन फिर भी उनकी पहली फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म बनती हुई नजर आ रही है। जिस बॉलीवुड अभिनेत्री की हम बात कर रहे हैं उसका नाम कायनात अरोड़ा है। कायनात ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2010 से की थी। उन्होंने सबसे पहले एक आइटम गाने पर अपने अभिनय को दर्शाया था। कायनात ने हिंदी फिल्म ‘खट्टा मीठा के गाने ‘आइला रे आइला में डांस किया था। उसके बाद उन्होंने साल 2013 में इंद्र कुमार फिल्म ग्रैंड मस्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उनके सहयोगी कलाकार थे विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख। उनकी फिल्म ब्लॉकबास्टर हिट रही। इस फिल्म में कायनात ने मार्लो का रोल किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ का कारोबार किया था और इस फिल्म में जमकर बोल्ड सीन दर्शाए गए थे इस फिल्म में कायनात अरोड़ा की एक्टिंग की तारीफ भी हुई थी लेकिन फिर भी कायनात अरोड़ा को अब फिल्में नहीं मिलती। इस तरह कायनात पहली फिल्म से ही चर्चा में आ गई। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा मलयालम, पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।
कायनात अरोड़ा की खूबसूरती देखते ही बनती है अक्सर यह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती की दूसरी चचेरी बहन हैं। कायनात अरोड़ा का असली नाम ‘चारु है। उन्हें एक बार जर्मनी जाने की अनुमति नहीं मिली थी क्युकी उनके कागज़ी पत्रों में उनकी जन्म तरीक भी दूसरी थी और नाम भी ‘चारु था। बाद में उन्होंने दोनों को बदल लिया था। कायनात के लव लाइफ की जानकारी फि़लहाल मालूम नहीं है और नाहीं उन्हें कभी किसी के साथ देखा गया है। कायनात के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख़ खान और रनबीर कपूर हैं। कायनात की पसंदीदा फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे और ‘विश्वतमाँ हैं। निर्देशकों में कायनात को करन जौहर पसंद हैं। कायनात का पसंदीदा रंग काला है। कायनात अरोड़ा के हॉबी की बात करे तो उन्हें डांस करना, योगा करना और शॉपिंग करना पसंद है। उन्हें घूमने की जगहों में जर्मनी बहुत पसंद है।

Related Articles