पत्नी से विवाद के बाद शख्स ने खा लिया कनेर का बीज, बेटियों ने समझा पिता की हो गई मौत

by sadmin
Spread the love

जगदलपुर, ShorGul.news । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी से विवाद के बाद कनेर का बीज पानी में घोल कर पी लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। बेटियों ने जब देखा पिता जमीन पर बेसुध पड़े हैं तो उन्होंने सोचा उनकी मौत हो गई। इसके बाद रिश्तेदारों व मोहल्ले वालों को बता दिया गया। घर पर लोग जमा होने लगे और इधर कुछ घंटों बाद शख्स को होश आ गया। इसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।… फिर हुआ चमत्कार

मिली जानकारी के मुताबिक जगदलपुर के चेरपाल निवासी रामदेव (40) की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे भी है। रामदेव ने बताया कि उसकी पत्नी सुमित्रा से आए दिन उसका विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे परेशान होकर होकर उसने कनेर बीज पानी में घोलकर पी लिया। जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बेहोशी की हालत में रामदेव का देख उसकी 10 साल और 8 साल की बेटी ने मृत समझ लिया।

दोनों बेटियों ने पिता के बड़े भाई और मां को सूचना दी कि पिता की मौत हो गई है। इसके बाद गांव में बात फैली तो लोग घर में जमा होने लगे। घर में अंतिम संस्कार तक की तैयारियां होने लगी। घर पर हाय तौबा मच गई और परिवार वालों ने रोना भी शुरू कर दिया। इस बीच सुबह करीब 7 बजे रामदेव को होश आने लगा और हाथ पैर हिले तो परिजन उसे लेकर नानगुर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां रामदेव की हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है फिलहाल रामदेव की हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!