पंजाब विधान सभा बजट सेशन आज से शुरू, सिद्धू मूसेवाला को दी गई श्रद्धांजलि

by sadmin
Spread the love

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में पंजाब विधान सभा  का बजट सेशन शुरू हुआ। यह सेशन 30 जून तक चलेगा। सेशन की शुरुआत में कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी गई। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का ये पहला बजट सेशन है। इस सेशन में भाग लेने पहुंची बिक्रम मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर  सही नहीं है। सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ वो दुख भरी घटना है। एक मां ने अपना बेटा खोया है। वहीं कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि आप ने जो वादे किये थे वो पूरे नहीं हुए। हमारी खेती खतरे में है। सरकार बार-बार खेती विभिन्नता की बात कर रही है। इस बार में पूरे दावे के साथ कह रहा हूं कि सरहिंद फीडर नहर टूटने के कारण 80 फीसदी घाटा हुआ है। फाजिल्का जिले में 50 दिन से कमिश्नर नहीं है। वहां पर तीन एसडीएम होने चाहिए लेकिन फिलहाल एक एसडीएम के भरोसे काम चलाया जा रहा है। लॉ एंड ऑर्डर पंजाब में नहीं है। आप पार्टी का ध्यान विज्ञापनों में ज्यादा है। पंजाब फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहा है। इस बजट में सरकार क्या लेकर आती है ये देखना है। उधर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कहा कि संगरूर लोक सभा उप चुनाव में जीत होगी। आम आदमी पार्टी हैट्रिक मारेगी। आप विधायक अमन अरोरा ने कहा कि बाकी पार्टियां साफ हो जाएंगी। नतीजों में आप देख लेना। सिद्धू मुसेवाला के कत्ल पर अमन अरोड़ा ने कहा कि काम चल रहा है। ये सब अंडर प्रोसेस है। ये गैंगस्टर सिर्फ पंजाब में नहीं है। कोई हरियाणा का है, कोई महाराष्ट्र का है। सारी स्टेट की पुलिस मिलकर काम कर रही है। यहां के कुल मामले पंजाब पुलिस ने ही सॉल्व किए हैं। अमन ने आगे कहा कि विधान सभा में हम उन मुद्दे को रखेंगे जो हमारे विधानसभा क्षेत्र के हैं। 70 साल के बुरे सिस्टम को हम धीरे धीरे ठीक कर रहे हैं। हमारी मंशा पंजाब को आगे लेकर जाने की है। गैंगस्टर कलचर विपक्ष का ही पैदा किया हुआ है। क्योंकि हम से पहले उनकी ही सरकार थी। सिद्धू मूसे वाला कत्ल केस में पंजाब पुलिस लगी हुई है। जल्द ही आपको नतीजे देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!