20 जून से सस्ता सोना खरीदने का मौका

by sadmin
Spread the love

सस्ती कीमत पर गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो खास मौका मिलने वाला है। दरअसल, 20 जून से केंद्र सरकार की सरकारी स्वर्ण बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2022-23 की पहली सीरीज की शुरुआत हो रही है। इसके तहत 24 जून तक आप 5,091 रुपये प्रति ग्राम पर बॉन्ड की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से आवेदन और भुगतान करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम छूट मिलेगी। इस तरह के निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड की कीमत 5,041 रुपये प्रति ग्राम होगी। आप कम से कम 1 ग्राम और ज्यादा से ज्यादा 4 किलो गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी कर सकते हैं।

गोल्ड की फिजिकल मांग को कम करने के इरादे से सबसे पहले योजना नवंबर 2015 में लाई गई थी। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 12,991 करोड़ रुपये मूल्य के 10 किस्तों में स्कीम के तहत बॉन्ड जारी किये गये थे। अब चालू वित्त वर्ष के लिए पहली सीरीज शुरू होने वाली है। स्वर्ण बॉन्ड योजना 2022-23 की दूसरी सीरीज आवेदन के लिए 22 से 26 अगस्त के दौरान उपलब्ध होगी।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड होता है, जिसे RBI की तरफ से जारी किया जाता है। इसे डीमैट के रूप में परिवर्तित कराया जा सकता है। इसका मूल्य सोने के वजन में होता है। यदि बॉन्ड पांच ग्राम सोने का है, तो पांच ग्राम सोने की जितनी कीमत होगी, उतनी ही बॉन्ड की कीमत होगी। इसे खरीदने के लिए सेबी के अधिकृत ब्रोकर को इश्यू प्राइस का भुगतान करना होता है। बॉन्ड को बेचने के बाद पैसा निवेशक के खाते में जमा हो जाता है।सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50% का निश्चित ब्याज मिलता है। यह पैसा हर 6 महीने में आपके खाते में पहुंच जाता है। हालांकि, इस पर स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!