टीम इंडिया को एक और हार कर देगी सीरीज से बाहर

by sadmin
Spread the love

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद शाम सात बजे फेंकी जाएगी।सीरीज के पहले दोनों मैच गंवाने के बाद अब ‘करो या मरो’ की स्थिति में पहुंची भारतीय टीम जब तीसरे टी-20 में मैदान पर उतरेगी तो खराब फॉर्म में चल रहे स्पिनरों, सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और रन बनाने के लिए जूझ रहे कप्तान ऋषभ पंत पर काफी दबाव होगा। भारतीय टीम के लिए पिछले दोनों मैचों में स्पिनरों ने निराश किया है।भारत लगातार 12 मैच जीतकर इस सीरीज में उतरा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम के सामने पहले दो मैचों में उसकी एक नहीं चली। पंत की अगुआई वाली टीम कई विभागों में संघर्ष कर रही है और उसे एक दिन के अंदर इन कमजोरियों को दूर करना था। यदि पहले मैच में भारत खराब गेंदबाजी के कारण हारा तो दूसरे मैच में बल्लेबाजों ने निराश किया।भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 17 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने नौ मैच और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आठ मैच जीते हैं। भारतीय मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड और भी बेहतरीन है। यहां दोनों टीमों के बीच छह मुकाबले हुए हैं और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच मैच अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!