असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिम्हानंद के खिलाफ FIR

by sadmin
Spread the love

असदुद्दीन ओवैसी को कथित भड़काऊ टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। ओवैसी की इस टिप्पणी को लेकर दिल्ली पुलिस की आइएफएसओ टीम ने उनपर  FIR दर्ज कर ली है। इस FIR  में स्वामी यति नरसिम्हानंद का भी नाम है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के चलते भाजपा के पूर्व नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर भी दिल्ली पुलिस ने आज कार्रवाई की है। पुलिस ने समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के चलते आज कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि घृणित संदेश में समूहों को उकसाने और हानिकारक माहौल बनाने की कोशिश की गई है।

दिल्ली पुलिस अब सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने और भड़काऊ बयान देने को लेकर सख्ती से पेश आ रही है। इसी के तहत दर्ज प्राथमिकी में नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, शादाब चौहान, सबा नकवी, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के नाम शामिल हैं। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी करने के चलते भाजपा नेता नूपुर शर्मा के इलावा पुलिस ने कई व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसी कड़ी में कई सोशल मीडिया संस्थाओं के खिलाफ भी FIR की गई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!