खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक तालिका में महाराष्ट्र शीर्ष पर

by sadmin
Spread the love

पंचकूला के सेक्टर 3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा की छोरियां लगातार कमाल कर रही हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र और हरियाणा के बीच लड़कियों की कबड्डी के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं पुरुषों के कबड्डी मुकाबले में हरियाणा को रजत से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा वालीबॉल के फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु की टीम हरियाणा को पछाड़कर पहले नंबर काबिज हो गई है। लड़कियों के कबड्डी मुकाबले की शुरुआत प्रसिद्ध गायक और रैपर रफ्तार के थीम सांग से हुआ। हरियाणा की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मैच को एक तरफा बनाए रखा और 48-29 के बड़े अंतर से महाराष्ट्र को मात दी। मैच के हाफ टाइम में हरियाणा का स्कोर 25 और महाराष्ट्र का 15 था। मैच की समाप्ति पर हरियाणा का स्कोर 48 और महाराष्ट्र 29 के स्कोर पर सिमट गया।मैच के दौरान दर्शक ‘हरियाणा की छोरियां धाकड़’ के नारे लगाकर महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। हरियाणा की जीत पर एक तरफ जहां दर्शकों ने हरियाणा के मस्कट धाकड़ के साथ नाचकर अपनी खुशी जाहिर की वहीं दर्शकों ने भी हरियाणवी गानों पर खूब नृत्य किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के दौरान अब तक हरियाणा के कुल 72 पदक हो चुके हैं। 24 गोल्ड के साथ महाराष्ट्र की झोली में कुल 66 पदक आए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!