एचडीएफसी ने एमसीएलआर में वृद्धि कर सभी लोन किए महंगे

by sadmin
Spread the love

एचडीएफसी बैंक ने इस महीने एक बार फिर अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, बैंक ने मार्जिन कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स में 35 बेसिस प्वाइंट की भारी वृद्धि की है। बैंक की वेबसाइट पर साझा जानकारी के अनुसार, नई दरें सात जून से प्रभावी होंगी। इस फैसले से लोन लेने वालों पर ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा।  एमसीएलआर में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद एक रात की अवधि के लोन के लिए यह दर 7.15 फीसदी से बढ़कर 7.50 फीसदी हो गई है। इसके अलावा एक महीने के लिए 7.55  फीसदी और तीन महीने की अवधि के लिए 7.60 फीसदी हो गई है। छह महीने की अवधि के लोन पर एमसीएलआर दर बढ़कर अब 7.70 फीसदी, जबकि एक साल के लिए 7.85 फीसदी कर दी गई है।बैंक की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक, इस वृद्धि के बाद दो और तीन वर्षों की अवधि के लिए एमसीएलआर दर क्रमश: 7.95 फीसदी व 8.05 फीसदी हो गई है। गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक ने हफ्तेभर के भीतर दूसरी बार कर्ज महंगा किया है। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में यानी एक जून को बैंक ने आरपीएलआर में पांच बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!