मुंबई इंडियंस कोच ने बताई अर्जुन तेंदुलकर के एक भी मैच नहीं खेलने की वजह

by sadmin
Spread the love

Arjun Tendulkar मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अर्जुन पिछले दो साल से मुंबई इंडियंस स्क्वॉड का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। फ्रेंचाइजी टीम के बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड ने बताया कि क्यों अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। आईपीएल 2022 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम 14 में से महज चार मैच जीतकर 10 टीमों में आखिरी पायदान पर रही।लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 20 लाख रुपये में खरीदा था। बॉन्ड ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर कहा, ‘अभी उसे थोड़ा और काम करना होगा। जब आप मुंबई इंडियंस जैसी टीम के लिए खेल रहे होते हैं, तो स्क्वॉड में चुने जाना अलग बात है लेकिन प्लेइंग XI में जगह कमानी पड़ती है। उसे अभी और कड़ी मेहनत और सुधार की जरूरत है।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!