भारत की मुक्केबाजी टीम हुई घोषित

by sadmin
Spread the love

विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता मुक्केबाज अमित पंघाल और शिवा थापा ने गुरुवार को ट्रायल्स जीतकर आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। विश्व चैंपियनशिप 2019 के रजत पदक विजेता पंघाल ने 51 भारवर्ग में जीत दर्ज की जबकि थापा ने 63.5 किलो वर्ग में ट्रायल जीता।इनके अलावा 2018 के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हसमुद्दीन, रोहित टोकस  गत राष्ट्रीय चैंपियन सुमित ,आशीष कुमार, संजीत और सागर  भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जाएंगे।पंघाल ने सेना के मुक्केबाज दीपक को बंटे हुए फैसले पर 4-1 से हराया। पंघाल ने गोल्ड कोस्ट में हुए पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। विश्व चैँपियनशिप 2015 के कांस्य पदक विजेता थापा ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक को 5-0 से मात दी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!