शिमरन हेटमायर की पत्नी पर कमेंट करके बुरे फंसे सुनील गावस्कर

by sadmin
Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। गावस्कर को अब आईपीएल कमेंट्री से हटाने की मांग हो रही है। पूर्व कप्तान गावस्कर राजस्थान रॉयल्स  के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की पत्नी के बारे में घटिया कमेंट करके एक बार फिर से आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। अपने विवादित बयान के बाद गावस्कर को अब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।आईपीएल 2022 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स  का सामना चेन्नई सुपर किंग्स  से हुआ। इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में राजस्थान की अच्छी शुरुआत रही। लेकिन इसके बाद टीम फंसती हुई नजर आ रही थी। ऐसे में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर बल्लेबाजी करने के क्रीज पर आए। हेटमायर के क्रीज पर आते ही गावस्कर ने जो कमेंट किया, उसे लेकर अब हर कोई पूर्व कप्तान की खूब आलोचना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!