कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए सारे प्रयास कर रही

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली, 2024 लोक सभा चुनाव को टारगेट कर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू करेगी. ये यात्रा कन्याकुमारी से शूरू होकर कश्मीर तक जाएगी. कांग्रेस इस यात्रा के दौरान करीब 12 राज्यों को कवर करेगी. इस यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा. ये यात्रा लगभग 5 से 6 महीने तक चलेगी.पहली बार कांग्रेस के चिंतन शिविर में हिंदी में प्रस्ताव पढ़ा गया. इससे पहले चाहे तो अंग्रेजी में या फिर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में प्रस्ताव पढ़ा जाता था. सिर्फ 1950 में नेहरू के दौर में हिंदी में प्रस्ताव पढ़ा गया था. लेकिन इस बार पूरा प्रस्ताव हिंदी में पढ़ा गया. कांग्रेस के एक सीनियर नेता के मुताबिक हिंदी में प्रस्ताव पढ़ने के पीछे कांग्रेस का टारगेट है, उत्तरी भारत की करीब 250 लोक सभा सीट. 2024 लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस इन्हीं सीटों पर फोकस करने की रणनीति बना रही है.कांग्रेस के एक सीनियर नेता के मुताबिक 30-40 साल में पहली बार कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर यात्रा का आयोजन कर रही है. इससे पहले राजीव गांधी ने 1990 में भारत यात्रा की थी. इसके लिए पार्टी जन जागरण अभियान 15 जून से 2 अक्टूबर तक चलाएगी, जो कि बाद में भारत जोड़ो यात्रा के साथ जुड़ जाएगी. यात्रा के दौरान कहां-कहां रैली और सभा होगी ये तय होना अभी बाकी है.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!