कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है: नकवी

by sadmin
Spread the love

विवेक अग्निहोत्री की निर्देशित ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के बाद से, हजारों की तादाद में मारे गए कश्मीरी पंडितो पर आज पूरा देश बात कर रहा है। वहीं इस बीच कुछ दिनों पहले एक कश्मीरी पंडित और सरकारी कर्मचारी राहुल भट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसपर एक बार फिर सियासत गर्म है। राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी जोरों-शोरों से हो रही है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का भी बयान सामने आया है।केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पर बात करते हुए ने कहा, ‘जहां तक कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण की बात है, तो यह न हमारी केवल राष्ट्रीय जिम्मेदारी है बल्कि संवैधानिक जिम्मेदारी भी है। वह हम कर रहे हैं।’ उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो चीज उन्होंने नहीं की थी, उसे हम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!