पंजाब को हराकर दिल्ली पहुंची टाप चार में

by sadmin
Spread the love

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में लगभग सभी टीमों ने 12 या इससे अधिक मैच खेल लिए हैं। 10 टीमों के बीच चल रही एक ट्राफी पाने की जंग अब धीरे धीरे और भी रोमांचक हो रही है। अब टाप चार की तस्वीर थोड़ी थोड़ी साफ होती नजर आ रही है। गुजरात, लखनऊ और राजस्थान की टीमें टाप 4 में बनी हुई है।गुजरात की टीम 20 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल के टाप पर है। इस सीजन में वो प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। दूसरे नंबर पर 16 अंकों के साथ राजस्थान की टीम है। नेट रन रेट के आधार पर लखनऊ की टीम तीसरे नंबर पर खिसक गई है। दिल्ली ने पंजाब को 17 रनों से हराकर पहली बार टाप चार में एंट्री मारी है और अपने प्लेआफ की उम्मीदों को और मजबूत किया है। 5वें नंबर पर रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम है जिसके पास फिलहाल 14 अंक है और अभी उसे एक और मैच खेलना है। उस मैच में उसे बड़ी जीत की दरकार होगी। छठे नंबर पर कोलकाता की टीम है जो लगभग प्लेआफ की रेस से बाहर हो चुकी है फिलहाल उसके पास 12 अंक हैं। लगातार 2 हार के बाद पंजाब की टीम 7वें नंबर पर खिसक गई है। फिलहाल टीम के पास 13 मैचों में 12 अंक हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!