भारतीय महिला निशानेबाजी टीम फाइनल में पहुंची

by sadmin
Spread the love

राही सरनोबत, ऐशा सिंह और रिदम सांगवान की तीन सदस्यीय भारतीय महिला 25 मीटर पिस्टल टीम आईएसएसएफ विश्व कप के स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गई। तीनों ने दूसरे क्वालिफिकेशन चरण में पहला स्थान हासिल करते हुए 450 में से 441 अंक बनाए । अब फाइनल में उनका सामना सिंगापुर से होगा जिसके समान अंक रहे लेकिन भीतर 10 में भारत से तीन शॉट कम लगाए।

चीनी ताइपे और जापान कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। भारत दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है। सौरभ चौधरी और महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने स्वर्ण पदक जीता था जबकि ऐशा सिंह ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया था। पुरुषों के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भारत के अनीश भानवाला 37 निशानेबाजों के क्वालिफिकेशन दौर में फिलहाल नौवें स्थान पर हैं ।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!