आईपीएल प्लेऑफ जानें कब और किसके बीच होंगे मुकाबले

by sadmin

IPL 2021 Playoffs | जानिए 10 अक्टूबर, 11 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को होने वाले मुकाबलों के बारे में। फाइनल 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। आईपीएल 2021 में प्लेऑफ की स्थिति स्पष्ट हो गई है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस बाहर हो गई। इसके साथ ही तय हो गया कि 10 अक्टूबर को दुबई में होने वाले पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्सका मुकाबला होगा। वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में 11 अक्टूबर को शाहजाह में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। इसके बाद 13 अक्टूबर को शारजाह में ही एलिमिनेटर की विजेता और पहले क्वॉलिफायर में हारी टीम के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद 15 अक्टूबर को दुबई में पहले क्वॉलिफायर की विजेता और दूसरे क्वॉलिफायर की विजेता टीमों के बीच फाइनल होगा।

IPL 2021 पाइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे स्थान पर रही। केकेआर ने बेहतर नेट रन रेट के साथ मुंबई इंडियंस को पछाड़कर प्ले-ऑफ में जगह बनाई है।

मुंबई इंडियंस का ऐसे टूटा सपना

आईपीएल 2021 के लिए शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त हो गया। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 42 रनों से हराया। इसके बावजूद टीम का इस सीजन में सफर नाटकीय रूप से समाप्त हो गया। MI ने अपना अब तक का सर्वोच्च T20 स्कोर बनाया, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से आगे निकलने के लिए SRH को कम से कम 171 रनों से हराना था।

 

Related Articles

Leave a Comment