सड़क दुर्घटना में मृत कार्यकर्ता के परिवार को दिया मुआवजा : प्रियंका गांधी

by sadmin
Spread the love

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश की एआईसीसी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सड़क दुर्घटना में मृत एक कार्यकर्ता के परिवार को आर्थिक मदद भेजी। वह एक पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहा था जब दुर्घटना का शिकार हो गया। यूपी कांग्रेस के एक शीर्ष सूत्र ने एएनआई को बताया गाजीपुर जिले में हमारे एक समर्पित कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब वह अपने ब्लॉक अध्यक्ष के साथ अपने क्षेत्र में एक पंचायत की बैठक में भाग लेने जा रहे थे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने परिवार के सदस्यों से बात की और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने प्रभारी सचिव बाजीराव खरे को पार्टी की ओर से 2 लाख की आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को देने को कहा। सूत्र ने कहा कि रविवार को बाजीराव ने त्रिभुवन सिंह के परिवार से मुलाकात की और उन्हें मदद पहुंचाई। बाजीराव खरे ने ट्वीट कियाप्रियंका गांधी जी की ओर से, कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में, यूपी कांग्रेस से 2 लाख का चेक सम्मानित त्रिभुवन सिंहजी के परिवार को दिया जाता है, जो एक पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यात्रा करते समय सड़क दुर्घटना में मारे गए थे। यूपी कांग्रेस में एक अन्य नेता ने कहा कि एक व्यक्ति के जीवन वापस नहीं लौटाया जा सकता है लेकिन गांधी के इस जेसचर से पार्टी कैडर को संदेश पहुंचता है कि नेतृत्व बुरे समय में उनके साथ है। यह कदम उठाकर प्रियंका गांधी ने दिखा दिया कि पार्टी का हर कार्यकर्ता, किसी भी स्तर से, महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!